फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में हवाई अड्डे के लिए 40 करोड़ की पहली किश्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा में हवाई अड्डे के लिए 40 करोड़ की पहली किश्त जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा में हवाई अड्डे को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने अधिग्रहण कर किसानों की जमीन खरीदने के लिए 40 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। इस जमीन पर हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इस संबंध में विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है।
सरसावा एयरबेस पर सिविल टर्मिनल और अप्रोच रोड के लिए चिह्नित कुल भूमि करीब 64.38 एकड़ है। इसकी खरीद के लिए शासन की ओर से एक नवंबर को शासनादेश जारी किया गया है, जिसमें 40 करोड़ रुपये जारी करने की बात कही गई है। ये रकम चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत दी गई है। सहारनपुर के जिलाधिकारी के माध्यम से यह रकम किसानों को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासनादेश जारी कर दिया गया है। सरसावा में एयरबेस पर सिविल एंक्लेव बनाने के लिए जारी किस्तों से काश्तकारों को रकम दी जाएगी। इसके बाद जमीन को अधिगृहीत कर हम एयरपोर्ट अथॉरिटी को देंगे। फिर वे टेंडर आदि करके निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
- संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें