गलिरा रोड स्थित फतहपुर जट में शमशान घाट की भूमि को लेकर हुऐ विवाद के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्राम फतेहपुर जट्ट में एक भूमि को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने भूमि को श्मशान की भूमि बताया और एक व्यक्ति पर मिट्टी की खोदाई कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, जबकि गांव के ही एक व्यक्ति ने उस भूमि को निजी भूमि बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के गलीरा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर जट्ट में मंगलवार को एक भूमि को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने भूमि को श्मशान की भूमि बताते हुए जमकर हंगामा किया और गांव के ही एक व्यक्ति पर श्मशान की भूमि से मिट्टी का खनन करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मिट्टी के खनन पर रोक लगा दी। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि एक व्यक्ति भूमि को अपनी बता रहा है। उसने कागज भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि गांव के लोगों ने इस भूमि को श्मशान की भूमि बताया है। गांव के लोगों का कहना है कि इस भूमि पर शवों का संस्कार किया जाता है। फिलहाल कार्य को रुकवा दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
गलिरा रोड स्थित फतहपुर जट में शमशान घाट की भूमि को लेकर हुऐ विवाद के बाद तैनात पुलिस जमा भीड- फोटो : SAHARANPUR