फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की अलख जगा रही सरिता प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र के प्रहरी:-
विज्ञापन

-- 13 वर्षों से कर रही सेवा कार्य, महिलाओं निशुल्क दिला रही विभिन्न प्रशिक्षण
फोटो 29
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आफिसर कॉलोनी निवासी सरिता प्रधान बीते 13 वर्षों से सामाजिक कार्यों में जुटी है। सरिता एक तरफ जहां बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही हैं, वहीं महिलाओं को नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर और सिलाई का प्रशिक्षण भी दिला रही है।
विज्ञापन

अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति की संस्थापक सरिता प्रधान ने पेपर मिल रोड पर गुरुकुल एकेडमी प्ले स्कूल संचालित किया है, जहां पर गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी गई। इसके साथ ही कोरोना काल में निरंतर बड़ी संख्या में गरीब व बेसहारा लोगों तक राशन की सामग्री पहुंचाई। इसके अलावा उन्होंने जिले में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर और सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया है। वर्तमान में उनके यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 250 महिलाएं ब्यूटी पार्लर व सिलाई सेंटर चला रही है, जो आत्म निर्भर बन गई हैं। सरिता प्रधान का कहना है कि गरीब परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करें। इसके साथ की गरीब व बेसहारा महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का पालन पोषण करें। वह इसी उद्देश्य से 13 वर्षों से समाजसेवा के कार्य में जुटी हैं। वर्तमान में वह भाजपा महिला मोर्चा में जिला मंत्री है। उनका कहना है कि भविष्य में अनेक तरह के प्रशिक्षण महिलाओं निशुल्क दिलाएंगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें