फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दृढ़ शक्ति के प्रतीक : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि आयरन मैन सरदार पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छा शक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। इन दोनों का जीवन यह प्रेरणा देता है कि कोई भी कार्य यदि मजबूत संकल्प के साथ किया जाता है तो वह निश्चित ही सफल होता है।
विज्ञापन

नगर निगम में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि हम सभी को उन दोनों महापुरुषों की तरह दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ ही अपने काम करने चाहिए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिवस हमारे भीतर यह भाव जागृत करता है कि देश की एकता से बढ़कर कुछ नहीं है। देश के लिए जो काम सरदार पटेल ने किया वह कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने आह्वान किया कि आज हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प ले, तभी आयोजन की सार्थकता है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव, पार्षद सुनील शर्मा, गोपालदास, मानसिंह जैन, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें