फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सराफ कर्मचारी ने साथियों संग मिलकर रची चार करोड़ की ज्वेलरी की झूठी लूट की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 05 Jul 2024 09:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के शख्स के साथ करीब चार करोड़ की ज्वेलरी की लूट की वारदात झूठी कहानी निकली। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
झूठी निकली लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के शख्स के साथ करीब चार करोड़ की ज्वेलरी की लूट की वारदात झूठी कहानी निकली। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन्होंने अपने मालिक की ज्वेलरी की लूट की झूठी कहानी बनाई थी।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मेरठ में डायमंड ज्वेलरी का काम करने वाले सराफ की डायमंड की ज्वेलरी को लेकर कर्चमारी सत्यम शर्मा ड्राइवर तरुण सैनी के साथ अंबाला से सहारनपुर होते हुए मेरठ जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कार को रोककर लूट ली गई है। दोनों के हल्की चोट भी लगी हुई थी। कार के दोनो तरफ के शीशे टूटे हुए थे। और आगे की तरफ भी डंडे से चोट के निशान कार पर थे। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने सारा सच कबूल कर लिया। उन्होंने बतााय कि डायमंड ज्वैलरी वाला बैग उसने मेरठ में अपने साले के यहां रख दिया था। 

पुलिस टीम द्वारा तीन लोगों को मेरठ से हिरासत में लिया गया है। इनके पास से संपूर्ण समान जिसमें 36 हार, 20 ब्रेसलेट, 52 अंगूठी और 7 कंगन, पेंडेंट 32, अंगूठी 153, कान के टॉप 73, मंगलसूत्र 42 बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पांच लोग आरोपी हैं। इनमें सत्यम शर्मा (सराफ का कर्मचारी), तरुण सैनी (कार चालक), हिमांशु उर्फ डिंपी पुत्र चंद्रशेखर, प्रिंस पुत्र करण सिंह, कमरपाल पुत्र गंगादास का नाम शाामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें