फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल सीओ अनुज चाैधरी: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने किया पलटवार, बोले-लोगों के हाथ में कटाेरा आने वाला है

Sat, 08 Mar 2025 04:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल के सीओ अनुज चौधरी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश भिखारी बनने की कगार पर है।
विज्ञापन
सांसद इमरान मसूद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल में 52 जुमा और होली के एक त्योहार पर बयान देकर सुर्खियों में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। सांसद इमरान ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी ही ऐसे बयान देंगे तो सौहार्द कैसे बनेगा। सौहार्द की उम्मीद किससे करें। ऐसा बयान देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि सीओ अनुज चौधरी ने बयान दिया है कि साल में 52 बार जुमा और एक बार होली का त्योहार आता है। सीओ ने यहां तक कहा कि जिस किसी को लगता है कि होली का रंग लगने से उसका धर्म नष्ट हो जाएगा वह उस दिन अपने घर में रहें।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर ATS को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार, POK में ली थी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सीओ की बात सही है कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक बार, लेकिन यह सभ्य तरीके से भी कहीं जा सकती थी। सीओ की भाषा शैली ठीक नहीं है। उससे क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, क्यों नफरत फैला रहे हैं?

उन्होंने कहा कि अधिकारी पद पर रहते हुए इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को खुद कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि देश भिखारी बनने की कगार पर है। उत्पादन गिर रहा है। इस कारण लोगों के हाथ में कटोरा आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें