फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर बंद हुआ समर्थ पोर्टल, प्रभावित हुई स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 28 Jul 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समर्थ पोर्टल फिर बंद हो गया। इसकी वजह से अभ्यर्थी कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा नहीं करा सके और प्रवेश की प्रक्रिया प्रभावित रही। अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख 29 जुलाई तक बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन

स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम आदि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मई को शुरू की गई थी। आठ जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करते हुए प्रवेश शुरू कर दिए गए थे। वर्तमान में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अंतिम ओपन प्रतीक्षा सूची के लिए ऑफर लेटर 27 और 28 जुलाई को कॉलेजों में जमा किए जाने थे। 27 जुलाई को जैसे ही अभ्यर्थियों ने ऑफर लेटर डाउनलोड करना चाहा तो समर्थ पोर्टल धोखा दे गया। कॉलेजों द्वारा अभ्यर्थियों से कहा गया कि तीन जनपदों में समर्थ पोर्टल का एकसाथ उपयोग होने के कारण वह काम नहीं कर रहा है। ऐसे में 12 बजे तक इंतजार करें।
इसके बाद अभ्यर्थी कई घंटे तक बार-बार प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय गुप्ता के द्वारा समर्थ पोर्टल के अधिकारियों से फोन पर बात की गई। उन्होंने बंद होने पर खेद व्यक्त किया। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर 29 जुलाई कर दी है। यानी अभ्यर्थी 29 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के बंद होने की वजह से सोमवार को ऑफर लेटर जमा नहीं हो सके। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। मेरे द्वारा समर्थ पोर्टल के अधिकारियों से बात की गई है। अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए पंजीकरण की तिथि 29 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

प्रो. संजय गुप्ता, प्रवेश समन्वयक, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें