फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मिली शराब बेचते सेल्लमैन को पकड़ा, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मिलावटी शराब जब्त की
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। मिलावटी शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग ने बहेड़ा स्थित ठेका देशी शराब की दुकान में छापा मारा। यहां से सेल्समैन देशी शराब में पानी मिला कर बेचता पकड़ा। टीम ने मिलावटी शराब जब्त कर दुकान सील कर दी। पुलिस ने मौके से सेल्समैन को हिरासत में लेकर ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा स्थित देशी शराब की दुकान पर मिलावटी शराब बेचने की शिकायत पर बुधवार को आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार ने छापा मारा। जांच में पता चला ठेके में देशी शराब में पानी की मिलावट की जा रही थी। दुकान से नकली क्यूआर कोड के स्टीकर, ढक्कन, खाली शीशी बरामद हुई है। एक आरोपी सेल्समैन नरेश निवासी बाल थाना घरौंड़ा (हरियाणा) को हिरासत में लिया । मौके से 62 पव्वे शराब के भी जब्त कर दुकान सील की। शोभित कुमार ने बताया कि राजकुमार निवासी शिमलाना व अशोक निवासी ढंडेरा रुड़की हरिद्वार सहित पकड़े गए सेल्समैन के खिलाफ मिलावट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया पकड़े गए सेल्समैन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा, अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें