फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संस्थागत प्रसव कम होने पर चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने साढ़ौली कदीम के चिकित्सा अधिकारी का रोका वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। संस्थागत प्रसव कम होने पर जिलाधिकारी ने साढ़ौली कदीम चिकित्साधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का मासिक समीक्षा की। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, कम्यूनिटी प्रोसेस, वित्तीय व राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति देखी। अस्पतालों में होने वाले संस्थागत प्रसव के आंकड़ों को देखने के बाद उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साढ़ौली कदीम में निजी चिकित्सालयों और घरेलू प्रसव अधिक होने पर चिकित्साधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाए। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लेवल एक चिकित्साधिकारियों की उपलब्धि, कार्यों की समीक्षा आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की जाएगी। उन्होंने कम उपलब्धि वाले ब्लॉकों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें