फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आधी रात मुश्किल में था परिवार, पुलिस ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। आधी रात के वक्त बड़कला फ्लाई ओवर के पास सुनसान इलाके में कार का टायर फटने के बाद मुश्किल में फंसे देहरादून निवासी संजीव झा के परिवार की मदद कर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


संजीव मोहन झा अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाकंभरी देवी दर्शनों को गए थे। वापसी में वह सहारनपुर होते हुए देहरादून जा रहे थे। रात करीब 12 बजे बड़कलां फ्लाई ओवर से आगे छुटमलपुर बाईपास पर अचानक उनकी कार का टायर फट गया। स्टेपनी भी पंचर थी। संजीव झा ने बताया कि रात का वक्त और यहां आसपास उनका काेई परिचित भी नहीं है। वह असमंजस में थे तभी गश्त करते हुए उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया, हेड कांस्टेबल धीरज व कांस्टेबल सचिन शर्मा वहां पहुंचे। पुलिस ने उनकी परेशानी समझते हुए तत्काल कार की स्टैपनी वाले टायर में हवा भरवाई और फटे हुए टायर को दुरस्त कराया। संजीव मोहन झा ने घर पहुंचने के बाद वीडियो जारी कर फतेहपुर पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें