फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वीडियो कॉल कर विद्यालय में उनकी उपस्थिति की पड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को भी कई प्रधानाचार्य और शिक्षक गैरहाजिर मिले। सभी का एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नीची नकुड़ की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने वीडियो कॉल में आकस्मिक अवकाश पर होने की बात कही, जबकि स्कूल में कोई अवकाश स्वीकृत नहीं मिला। शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं। राजकीय हाई स्कूल बाधी में प्रधानाचार्य लुकमान उपस्थित मिले। यहां एक शिक्षिका गैरहाजिर मिली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौरादेव में कार्यवाहक प्रधानाचार्य गैरहाजिर मिली। राजकीय हाई स्कूल दौलतपुर की प्रधानाचार्य को कई बार वीडियो कॉल की गई मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। राजकीय हाई स्कूल पठलोकर में भी प्रधानाचार्य सवा आठ बजे तक उपस्थित नहीं मिली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटा में एक शिक्षिका गैरहाजिर मिली। राजकीय हाई स्कूल बहेड़ी घोघू और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गागलहेड़ी में सभी उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर मिले प्रधानाचार्यों और शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का वेतन रोका गया है। सभी को नौ जुलाई तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें