सहारनपुर। श्री साईं सेवा परिवार के तत्वावधान में 17 दिसंबर को साईं पालकी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में श्री साईं सेवा परिवार द्वारा कार्यक्रम का कार्ड जारी किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आठवां साईं पालकी महोत्सव 17 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व 15 दिसंबर को सहचरित्र का पाठ सुबह छह बजे से होगा और 16 दिसंबर की शाम तीन बजे साईं संध्या का आयोजन होगा। 17 दिसंबर को लेबर कॉलोनी से साईं पालकी निकाली जाएगी। इस दौरान नीरज भारती, चिरायू रोहिला, मुकेश सेठी, मुकेश सेठी, कमल श्रीवास्तव, घनश्याम पंत, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डाक्टर अवनीश, सौरभ भारद्वाज, सुमित वर्मा, अनुज गौतम, डाक्टर राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।