फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाहत में पत्नी को दी मौत : पुलिस ने कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव, आरोपी पति दबोचा

Sun, 22 May 2022 05:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एक विवाहिता का शव कब्र से निकलवाया। विवाहिता के मायके वालों ने तंत्रमंत्र के चलते विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर तंत्रमंत्र के चलते विवाहिता की हत्या करने आरोप के बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया था। 

विज्ञापन


 एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित एक मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई की रात नींद में अपनी पत्नी हीना की छत से गिरकर मौत होने की बात मोहल्लेवासियों को कही थी। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।

इस मामले में शनिवार को 62 फुटा रोड निवासी खुर्शीदा पत्नी इकराम ने एसएसपी से मुलाकात कर दामाद उस्मान, एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ तंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Tanzil Murder: जालिम को फांसी की सजा अल्लाह की है रजा.., एनआईए अफसर की हत्या के चश्मदीद भाई ने कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

खुर्शीदा ने बताया कि 12 मई को उस्मान ने खुर्शीदा को फोन किया और बताया कि उसकी पुत्री को सात मुंह वाली काली माता ने छत से गिराकर मार दिया है, जब खुर्शीदा और उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा तो हीना की गर्दन पर धारदार हथियार लगने के निशान मिले थे। इसके अलावा गले, नाक और कान सहित चेहरे पर चोट लगी थी।

आरोपी ने मौके पर एक हंडी, कुछ मांस के टुकड़े और सिंदूर भी बिखेर रखा था। खुर्शीदा का कहना है कि उस समय उन्हें कुछ लोगों ने कहा कि मस्जिद की बदनामी होगी। इसलिए कानूनी कार्रवाई न करे।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत : मुनीर ने इसलिए की एनआई अफसर हत्या, रैय्यान को दो पिस्टल देकर पहनाई थी अपनी शर्ट

बाद में खुर्शीदा को पता चला कि मस्जिद में उस्मान के साथ मुखिया, फैजान और एक अज्ञात व्यक्ति भी रहता है। सभी ने मिलकर हीना की हत्या की है और छत से गिरकर हीना की मौत होना दर्शाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या की गई।

रविवार को कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए

आरोपी ने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और खुद के चोट होना दर्शाया, लेकिन डाक्टर की जांच में स्पष्ट हो गया कि उस्मान को कोई चोट नहीं है। एसपी सिटी का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें