फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 करोड़ हुए जमा, सरवर डाउन होने हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम 31 मार्च को बैंकों, कोषागार और विकास भवन सहित सरकारी कार्यालय देर शाम तक खुले रहे। कर्मचारी ऑनलाइन फीडिंग में जुटे रहे। इसी तरह पूरे जिले में अलग-अलग विभागों का 101 करोड़ रुपये जमा हुआ है, जिसकी रिपोर्ट कोषागार को मिली है। वहीं, सरकारी वेबसाइट का सरवर डाउन होने की वजह से बैंक और सरकारी कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार, विकास भवन, बैंकों, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सहित सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी सरकार की वेबसाइट पर डाटा फीडिंग में लगे रहे। इसको लेकर सरकारी कार्यालयों काफी चहल-पहल रही। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी कार्यों की जानकारी लेते रहे। देर शाम तक कोषागार में 101 करोड़ रुपये दर्ज होने का डाटा अपडेट हुआ।
जिला योजना में भेजा था 405 करोड़ का प्रस्ताव, मिला 40 प्रतिशत
सहारनपुर। कोरोना काल की वजह से इस वर्ष जिला योजना की बैठक नहीं हुई थी, लेकिन तमाम सरकारी विभागों के प्रस्ताव पर 405.85 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन 40 प्रतिशत पैसा ही विभागों को मिला है। सबकुछ ऑनलाइन होने की वजह से विभागों के पास एक सप्ताह बाद पूरी तरह डाटा उपलब्ध होगा। जिला योजना के प्रस्ताव में 40 प्रतिशत ही पैसा आया है।
विज्ञापन

एसबीआई पर परेशान होते दिखे सरकारी कर्मचारी, हंगामा
कोर्ट रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर सरकारी कर्मचारी परेशान रहे। क्योंकि, वेबसाइट का सरवर 12 बजे से डाउन पड़ा रहा है। इस कारण कार्य भी ठप हो गया। बैंक के बाहर की तरफ बने काउंटर पर संग्रह अमीनों की भीड़ रही। अमीन लोकेश कुमार, ऋषिपाल, राकेश शर्मा आदि ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन बैंक कर्मचारी वेबसाइट का सरवर डाउन होने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर संग्रह अमीन ने शाम के समय हंगामा भी किया, जिन्हें बैंक कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया। वहीं, मुख्य प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि सरवर डाउन होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इसलिए देर रात कार्य कर समस्या का समाधान कराया गया।
ब्लॉकों में चलता रहा कार्यालय
वहीं, जनपद के सभी 11 विकासखंडों में भी वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन देर शाम तक कार्य हुआ। विकास भवन के कई लिपिकों को डाटा फीडिंग के लिए ब्लॉक में भी भेजा गया।
विभिन्न बैंकों के माध्यम से अलग-अलग विभागों का देर शाम तक 101 करोड़ रुपये जमा हुआ है। लगभग यही फाइनल है। इसमें रात 12 बजे तक कुछ पैसों की संख्या बढ़ सकती है।----सतेंद्र नागर, मुख्य कोषागार अधिकारी, सहारनपुर
देर रात तक डाटा फीडिंग हुई है। कितना पैसा वापस गया है। विकास कार्यों का कितना पैसा लैप्स होकर वापस गया है, इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आएगी। जिला योाजना में भेजे गए प्रस्ताव का 40 प्रतिशत ही बजट मिला है।------विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें