फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पटरी पर लेटा रहा युवक, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे युवा

Fri, 11 Apr 2025 12:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

युवक द्वारा रेल की पटरी पर लेटकर बनाई गई रील  इंस्टाग्रम पर वीडियो वायरल हुई तो जीआरपी-आरपीएफ हरकत में आई। टपरी-शामली रेल लाइन पर गांव जंधेड़ी-नानौता के बीच का वीडियो बताया गया है। जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रेल की पटरी पर रील बनाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी-आरपीएफ हरकत में आया। जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग के निर्देश पर युवक की तलाश शुरू हुई। आरोपी युवक को जीआरपी-आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है, जो गंगोह थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लाइक्स-कमेंट्स पाने की होड़ में युवक अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। जिले में टपरी-शामली रेल लाइन पर गांव जंधेड़ी-नानौता के बीच खंभा नंबर 14/10-12 पर युवक ने मोबाइल से रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो को बनाया।

इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। यह खतरनाक वीडियो युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: जेल में इसलिए तड़प रही शिवानी, अफसरों से लगा रही रोते हुए ये गुहार; पति के कत्ल का न कोई मलाल

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने एसपी जीआरपी मुरादाबाद के एक्स पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही जीआरपी-आरपीएफ हरकत में आई। इसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की।

सहारनपुर जीआरपी और आरपीएफ टपरी ने जांच शुरू की। एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने निर्देश दिए कि वीडियो बनाने वाले युवक को जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

इसके बाद आरपीएफ चौकी टपरी ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान रमन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह के रूप में की। युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर इस वीडियो को करीब 13 लाख लोग दे चुके हैं। हालांकि, बाद में युवक ने इंस्टाग्राम से वीडियो को डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन

ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा
मुरादाबाद अनुभाग के एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट न केवल जानलेवा हैं, बल्कि रेलवे सुरक्षा अधिनियम के तहत गंभीर अपराध भी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें। चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल तक जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें