फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: फटे-पुराने कपड़ों में सप्लाई को ले जा रहा था 2 करोड़ की स्मैक, पकड़ा गया तो बोला- मैं तो मजदूर हूं

Thu, 10 Apr 2025 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

 सर्किट हाउस रोड से छोटी लाइन वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मगर यह पता नहीं चला है कि उसने स्मैक किससे ली और कहां सप्लाई करनी थी। 
विज्ञापन
पकड़ा गया नशा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार पुलिस ने एक किलो 13 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। पूछताछ में नशा तस्कर ने मजदूरी करना बताया। इससे साफ है कि मजदूर से दो करोड़ रुपये की स्मैक की सप्लाई जा रही थी। की-पैड वाले मोबाइल से ही डीलिंग होती थी। स्मैक के साथ की-पैड वाला मोबाइल, 820 रुपये और बैग मिला है।
विज्ञापन

 

बरामद की गई स्मैक। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को जानकारी मिली थी कि सर्किट हाउस रोड से छोटी लाइन वाले रास्ते पर खंडहर के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फटे-पुराने कपड़े पहने युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में स्मैक पाउडर मिला। 

एसपी सिटी ने बताया कि नशा तस्कर का नाम सागर निवासी गांव बाईखेड़ी थाना नकुड़ है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और चार-पांच सौ रुपये रोजाना पर मजदूरी करता है। रुपयों की तंगी और नशे की लत के कारण उसने इस अवैध कारोबार में कदम रखा। क्योंकि, इसमें उसे ज्यादा मुनाफा मिलता था। उसका कहना है कि आठ अप्रैल को उसने एक अनजान व्यक्ति से नशीला पाउडर खरीदा था। इसे रेलवे स्टेशन के पास कहीं छिपाने जा रहा था। जबकि उसकी हालत देखकर नहीं लग रहा कि उसने खरीदा होगा। वह नेटवर्क के बारे में भी कुछ नहीं बता रहा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्कर का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और असली मुखिया कौन है। 

यह भी पढ़ें...
Baghpat: युवक को धारदार हथियार से काटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया, परिजन बोले- महिला के चक्कर में मार दिया    
 
विज्ञापन

किससे ली स्मैक और किसे देनी थी, पुलिस को कुछ पता नहीं चला 
पुलिस को अभी यह पता नहीं लगा है कि तस्कर ने स्मैक किससे ली है। देखना होगा कि पुलिस इस स्मैक के असली मालिक तक पहुंच पाएगी या नहीं। क्योंकि पुलिस ने अभी तक इसी मजदूर को मुख्य आरोपी बनाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें