फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर किया घायल, फिर खुद गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 04 Aug 2021 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा युवती को गोली मारने और फिर आत्महत्या करना सामने आया है।
विज्ञापन
युवक का शव व मामले की जानकारी देते एसपी देहात अतुल शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में बुधवार सुबह युवक का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिला, जबकि गांव की एक युवती को भी देर रात गोली लगी। युवती को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पता चला है कि रात में युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवती की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती की गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ गंगोह का कहना है कि युवक ने ही युवती को गोली मारी है या अन्य किसी ने, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा युवती को गोली मारने और फिर आत्महत्या करना सामने आया है। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था, देर रात युवक युवती के घर गया था, दोनों में किसी बात पर अनबन हुई और युवक ने युवती को गोली मार दी। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें