फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रोडरेज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस चौकी के पास ही छह-सात युवकों ने किया हमला

Fri, 17 Oct 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Murder In Saharanpur: फंदपुरी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पिकअप चालक हामिद की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हमलावर पास के ही गांव के बताए जा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हामिद की हत्या के विरोध में जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नकुड़ क्षेत्र की फंदपुरी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच कार में साइड लगने पर विवाद हुआ था। गुस्साए लोगों ने खेड़ा अफगान-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

खेड़ा अफगान निवासी हामिद अली (42) पिकअप चलाता था। शुक्रवार शाम हामिद अली पिकअप को लेकर फंदपुरी की तरफ जा रहा था। खेड़ा अफगान बस स्टैंड पर पिकअप की कार में साइड लग गई। इसके बाद कार सवार युवकों ने पिकअप का पीछा किया। 
 

खेड़ा अफगान से बाहर निकलते ही कार सवार युवकों ने पिकअप को रोक लिया। कार में करीब छह-सात युवक थे। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद कार सवार युवकों ने हामिद अली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह से मारा। घटना को अंजाम देकर कार लेकर मौके से भाग निकले। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
 

मामले का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हामिद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर फंदपुरी पुलिस चौकी है। गुस्साए लोगों ने खेड़ा अफगान-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने जाम खुलाया।
 

पड़ोसी गांव के रहने वाले हमलावर
कार सवार हमलावर पड़ोसी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
कार में साइड लगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
- अशोक कुमार सिसोदिया, सीओ नकुड़
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें