अचानक युवक ने शावेज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गला कटने पर गंभीर रुप से घायल शावेज लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर युवक फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शावेज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया गया। जहां शावेज की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।