सुबह कुछ लोग गांव पानसर रजबहे की पटरी से जा रहे थे। उन्होंने रजबहे में एक महिला का शव देखा। सूचना पर पानसर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला की शिनाख्त कमलेश पत्नी राजसिंह के रूप में की। इसके बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई। परिजनों का कहना है कि कमलेश काफी समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी के चलते डिप्रेशन में चली जाती थीं। सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।