सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस अभी तक 84 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने दस आरोपियों को दबोचा है। इसके अलावा वीडियो, फोटो और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस 130 आरोपियों को चिह्नित किया गया है।
सोमवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की तीन टीमों ने पुरानी मंडी, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी, नदीम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, चिलकाना रोड, एकता कॉलोनी, सिराज कॉलोनी, मोहल्ला छत्ता जंबूदास आदि क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 84 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। करीब 130 को चिह्नित कर लिया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तीन दबोचे
शहर से सटे गांव शेखपुरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से पोस्टर चिपकाने वाले तीन और आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने के इरादे से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने गांव में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्टर लगा दिए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। जांच के बाद नाम प्रकाश में आने पर अब सिकंदर, अजीम और साहिल निवासी मोहल्ला दरबारा गांव शेखपुरा कदीम को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो