फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की साजिश, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 02 Oct 2025 09:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में नकुड़ के छापुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी और दीवार पर ‘ए’ लिखा। घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड थानाक्षेत्र स्थित छापुर गांव में बुधवार देर शाम माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ देखी। ग्रामीणों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की और वहां दीवार पर अंग्रेजी में ‘ए’ का निशान बना दिया।

विज्ञापन


मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी छापुर, छोटी छापुर, कुराली समेत आसपास के कई गांवों से लोग मंदिर पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ की घटना के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: लेजर शो में दिखेगा राम-रावण युद्ध, सांसद अरुण गोविल करेंगे रावण का पुतला दहन, रूट डायवर्जन लागू 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ अशोक सिसोदिया और कोतवाल संतोष त्यागी पुलिस बल के साथ मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देर रात तक बना रहा और करीब दो बजे तक मंदिर परिसर में भीड़ जमा रही। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है और असामाजिक तत्वों की हरकत माहौल खराब करने की साजिश है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें