फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को इनकार: यूपी पुलिस के सिपाही ने शादी में ठुकराए 1.51 लाख रुपये, सिर्फ एक रुपया और नारियल लिया

Sat, 28 Nov 2026 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सिपाही सीमांत ने शादी में 1.51 लाख रुपये और सगाई पर 5.51 लाख रुपये लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।

 

विज्ञापन
सीमांत व शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने दहेज रहित विवाह कर मिसाल पेश की है। गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुरा निवासी सीमांत ने शादी में लाखों रुपये का दहेज लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने तिलक के दौरान केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। सीमांत बिजनौर के मंडावली थाने में तैनात हैं।

विज्ञापन


तिलक में 1.51 लाख रुपये लेने से किया इनकार
सीमांत की शादी 26 नवंबर को शामली जिले के गांव कंडेला उर्फ शेखूपुर निवासी किसान जगतार सिंह की बेटी शिवानी से हुई। तिलक के दौरान वधू पक्ष ने एक लाख 51 हजार रुपये देने चाहे, लेकिन सीमांत और उनके पिता बैरिस्टर कुमार ने रकम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।

सगाई पर भी ठुकराया 5.51 लाख रुपये का प्रस्ताव
शादी से पहले सगाई के अवसर पर भी पांच लाख 51 हजार रुपये देने का प्रस्ताव रखा गया था। सीमांत और उनके परिवार ने इसे भी स्वीकार नहीं किया। इस तरह विवाह बिना दहेज के संपन्न हुआ।
विज्ञापन


शिवानी ने जताया पति और ससुराल पर गर्व
समाजशास्त्र से एमए शिक्षित शिवानी ने दहेज न लेने के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने अपने पति और ससुराल के इस कदम पर गर्व व्यक्त किया। क्षेत्र में दहेज रहित विवाह की सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें