फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 'मम्मी तुम स्मैक-चरस ले आना, मैं बेच दूंगा'... 60 लाख के माल समेत दो मां और दो बेटे ऐसे पकड़े

Thu, 24 Apr 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। ये माल कहां से लाया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन
शहर काेतवाली पुलिस की गिरफ्त में मां बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नशे का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली मंडी व शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मां-बेटों समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से करीब 60 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

 

कोतवाली मंडी पुलिस की पकड़ में मां-बेटा। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नूरबस्ती में दबिश देकर बानो और उसके बेटे अनीस को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 29.65 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह स्मैक कोतवाली मंडी से खरीद कर लाते हैं, जिनका नाम व पता नहीं जानते। 

उधर, कोतवाली मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर नसीम निवासी चांद कॉलोनी और बिलकिश उर्फ सुनारी निवासी अहमद कॉलोनी को हाजी शाह के कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार किया है। यह दोनों भी मां-बेटे हैं। इनके पास से 78 ग्राम स्मैक, 85 ग्राम कट और एक तौल कांटा मिला है। कीमत करीब 16 लाख रुपये है। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह स्मैक व कट शाहनवाज नाम के व्यक्ति से लाते थे, जो बुड्ढाखेडा का रहने वाला है। शाहनवाज के पिता का नाम नहीं जानते। इनके अलावा कोतवाली मंडी पुलिस ने ही नशा तस्कर सलीम निवासी सिराज कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इससे 40 ग्राम स्मैक, 42 ग्राम कट मिली है। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें