फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पहले चाकू मारे, फिर प्रेमिका और खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, प्रेमी की मौत, युवती का है ये हाल...

Thu, 24 Apr 2025 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

हरिद्वार के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाली सहारनपुर के नागल की युवती को बुधवार को उसके प्रेमी ने आग लगा दी। फिर खुद आत्मदाह कर लिया। युवती की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
नागल में सलोनी के घर पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के बुधवाशहीद गांव में चूजी यूजी रेस्टोरेंट की वेटर नागल कस्बे की सलोनी उर्फ सोनू (22) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेम प्रसंग के चलते मुजफ्फरनगर के गांव मेगाखेड़ी निवासी प्रिंस ने बुधवार को बुधवाशहीद गांव में चाकू से हमला करने के बाद सलोनी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद में प्रिंस ने चाकू से अपना गला रेत कर पेट्रोल डाल आग लगाकर आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद सलोनी को गंभीर अवस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन वहां से उसे मुजफ्फरनगर के प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। सलोनी नागल के मोहल्ला पंजाब नेशनल बैंक वाली गली की रहने वाली है। उसके पिता देवदत्त कश्यप की आठ साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। दो साल पहले माता तारावती का भी निधन हो गया था। सलोनी चार बहनों में तीसरे नंबर की है। बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई बाहर रहकर रंगाई पुताई का काम करता है। दूसरा भाई चाय की दुकान पर मजदूरी करता है। 
 
विज्ञापन

सलोनी की बहन गुड्डन की शादी मेगाखेड़ी में हुई है। वह पिछले काफी समय से अपनी बहन के पास ही रह रही थी। चार माह से वह बुधवाशहीद में वेटर का काम कर रही थी।
सलोनी पर हमला कर आत्मदाह करने वाला प्रिंस उसके बहनोई के परिवार का ही है। सलोनी के भाई उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे, जिससे प्रिंस नाराज था। वह सलोनी को रिश्ते के लिए मना कर उसके साथ शादी करने की बात कह रहा था। नागल में सलोनी के घर पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य उसके साथ अस्पताल में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें