फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: एसडीएम और सीओ बेहट की रेकी करते दो युवक पकड़े, खनन माफिया के साथ साझा कर रहे थे लोकेशन, थार सीज

Thu, 29 Oct 2026 07:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ शशि प्रकाश शर्मा व खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे चेकिंग कर रहे थे। एक थार कार में बैठे दो युवकों को रोका गया। उनके मोबाइल चेक किए तो व्हॉट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन साझा की जा रही थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के बीच अधिकारियों की लोकेशन साझा करने का मामला सामने आया है। तहसील गेट के सामने खड़ी थार में बैठे दो युवकों के मोबाइल में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाला व्हाट्सएप ग्रुप मिला। एसडीएम ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थार सीज कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर बुधवार रात एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ शशि प्रकाश शर्मा व खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ले जा रहे एक वाहन को पकड़ा गया, जबकि एक ओवरलोड वाहन को भी सीज किया गया। इसी दौरान तहसील गेट के सामने खड़ी काले रंग की थार में सवार महेश्वरी खुर्द निवासी रजिउर्रहमान व विशाल पर संदेह होने पर एसडीएम ने उनके मोबाइल फोन की जांच की।
 

जांच में उनके मोबाइल फोन में यार अनमुल्ले नाम का व्हाट्सएप ग्रुप मिला। इसमें एसडीएम व सीओ बेहट समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा की जा रही थी। अधिकारियों की गतिविधियों की सूचना देकर अवैध परिवहन में लिप्त लोगों को सतर्क रहने के संदेश भेजे जा रहे थे। एसडीएम ने दोनों युवकों को बेहट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनके मोबाइल में मिले व्हाट्सएप ग्रुप की जांच शुरू कर दी है।
 

ये बोले सीओ
अधिकारियों की रेकी कर लोकेशन साझा करने वाले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-शशि प्रकाश शर्मा, सीओ
 
विज्ञापन

एसडीएम ने ये कहा
अवैध खनन व खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुबोध कुमार, एसडीएम


ये भी देखें...
Saharanpur: 15 लाख रुपये के लिए सिपाही पति ने पत्नी को पीटा, बेटे समेत घर से निकाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें