फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रक चालक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, गला घोंटकर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 07 Feb 2024 08:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ट्रक चालक की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में खेत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार ट्रक चालक की किसी से रंजिश नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव नंदी फिरोजपुर के जंगल में एक ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर किया। मृतक के मामा ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वसीम (22) पुत्र ईनाम सीमेंट की कंपनी में कार्यरत था और वह ट्रक चालक था। पुलिस के मुताबिक, वह उत्तराखंड़ के रुड़की में ट्रक से सीमेंट उतारकर मंगलवार को अपने घर लौट रहा था। उसकी परिजनों से फोन पर भी बात हुई थी। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव नंदी फिरोजपुर के पास वसीम एक ढाबे पर रात में खाना खाने रूका था।

खाना खाकर वह ट्रक लेकर घर के लिए चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वसीम का शव गांव नंदी फिरोजपुर के जंगल में खेत में पड़ा देखा, जबकि सड़क पर उसका ट्रक खड़ा था।

देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि वसीम की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के मामा मूसा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: सियासत: रालोद की भाजपा से नजदीकियों ने बढ़ाई सरगर्मी, सपा ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल, लखनऊ पहुंचे हरेंद्र मलिक
विज्ञापन

मोबाइल, नकदी और वाहन मिला सुरक्षित
मृतक का मोबाइल फोन और नकदी उसकी जेब से मिली। उसका ट्रक भी सड़क पर सुरक्षित खड़ा मिला। इससे साफ है कि रंजिश में वसीम की हत्या की गई है। क्योंकि, उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
 
दो वर्ष की है बेटी 
वसीम की मौत से परिजनों का रोक-रोककर बुराहाल है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसके दो वर्ष की एक बेटी है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें