फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: देहरादून-पंचकूला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पंजाब के दो लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 13 Sep 2021 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर थाना कुतबशेर संजीव बिश्नोई ने बताया कि देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर वापस पंजाब लौट रहे थे।
विज्ञापन
accident news saharanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतबशेर क्षेत्र के देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हाईवे पर इनोवा कार का टायर फटने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे का शिकार हुए लोग हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर पंजाब लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों की हालत गंभीर है उन्हें सेंटर रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 4:00 बजे हुए घटनाक्रम के तहत हरिद्वार से कार में सवार होकर पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले दलजेन्द्र सिंह शर्मा अपने दो पुत्रों गौरव शर्मा और सनी शर्मा तथा एक साले और दो परिचितों के साथ हरिद्वार से वापस पंजाब लौट रहे थे। कुतबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर के पास देहरादून-पंचकूला हाईवे पर अचानक से उनकी इनोवा कार का टायर फट गया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: प्लीज अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी, रिकॉर्ड हुई बिटिया की आखिरी सांसें, खूब चिल्लाई पर बच न पाई, तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक डंपर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हाईवे पर तैनात पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल घायलों को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दे दी है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में इंस्पेक्टर थाना कुतबशेर संजीव बिश्नोई ने बताया कि देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। मृतकों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे का शिकार हुए लोग हरिद्वार से पंजाब लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पूरी जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें