फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: परिवार गया शादी में, घर में अकेले बुजुर्ग की पीटकर हत्या, चारों ओर बिखरे खून को देख भागा पड़ोसी

Fri, 06 Dec 2024 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रात के समय बुजुर्ग मानसिंह की हत्या कर दी गई। दोपहर के समय पड़ोसी घर पहुंचा, तो पता चला। इसके बाद परिवारजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड़ंजा अहमदपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग मान सिंह (58) की पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हत्याकांड को किसने अंजाम दिया, इस बारे में जांच की जा रही है। हालांकि मान सिंह का अपनी बेटी के ससुरालियों के साथ विवाद चल रहा है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

चंदेना कोली मार्ग पर पड़ने वाले खड़ंजा अहमदपुर में शुक्रवार को मान सिंह पुत्र मीर सिंह की हत्या से सनसनी फैल गई। मान सिंह की पत्नी और बेटी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थीं, जबकि मान सिंह पशुओं की देखरेख के लिए घर पर ही रुक गए थे। रात के समय हत्यारों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। दोपहर के समय एक पड़ोसी उनके घर पहुंचा, जहां मान सिंह मृत हालत में चारपाई पर पड़े थे। चारों ओर खून देखकर पड़ोसी शोर मचाते हुए भाग तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करते हुए पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
 

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और खून भी निकला हुआ था। हत्या का क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। रंजिश या चोरी दोनों बिंदुओं पर नजर है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मान सिंह के परिवार में उसके अलावा पत्नी और एक बेटी है। वर्ष 2018 में बेटी सविता की शादी आखलौर में की थी, लेकिन मनमुटाव के कारण वह चार साल से मायके में ही रह रही है। ससुरालियों से उसकी मुकदमेबाजी चल रही है।
 
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से की वारदात
हमलावरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्यारों को पता था कि मान सिंह घर में अकेले हैं। वह आसानी से घर में घुसे और हत्या कर दी, लेकिन आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें