फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्लंबर गिरफ्तार: चोरी के लिए होटल में कमरा लिया, सराफ से सोने-चांदी से भरा बैग लेकर हुए थे फरार

Fri, 06 Dec 2024 05:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देहरादून रोड पर सराफ से सोने-चांदी से भरा बैगे लूटकर भागे तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में तीन दिन पहले देहरादून रोड पर सराफ की ज्वैलरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़े गए आरोपी दोस्त है। उन्होंने हादसे के बाद बैग चोरी किया था। तीनों दिल्ली व अमरोहा के रहने वाले है।

विज्ञापन


स्कूटी में टक्कर मारी, फिर बैग लेकर भागे
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तीन दिसंबर को थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप के पास सराफ यश कांबोज की स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसी दौरान उनकी स्कूटी से सोने-चांदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू की।

सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें स्कूटी से बैग चोरी करने वाले दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। शुक्रवार को पुलिस ने जमालपुर पुलिया के पास से निशांत तिवारी उर्फ अंशु निवासी छज्जोपुर थाना वेलकम दिलली, अनुज यादव उर्फ अन्नु निवासी शिवाजी मार्ग छज्जुपुर शाहदरा थाना वेलकम दिल्ली और सचिन कुमार निवासी मोहल्ला बक्काबाद जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार किलो 828 ग्राम चांदी, 4.8 ग्राम सोने की ज्वैलरी, बिल बुक, खाता बुक आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
प्लंबर का काम थे आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दोस्त हैं और रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में किराये का कमरा लेकर रहते थे। प्लंबर का काम करते है। तीन नवंबर को सड़क दूधली फैक्टरी में काम करने गए थे।

काम करने से पहले एक नाई की दुकान पर खड़े होकर बात कर रहे थे कि तभी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति की स्कूटी में वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी नजर स्कूटी सवार व्यक्ति के बैग पर पड़ी। इसके बाद बैग चोरी करने की योजना बनाई। मौका देखकर बैग को स्कूटी से चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गए। बैग के सामान को बांट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें