फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, फायरिंग का भी आरोप, पांच लोग घायल

Mon, 20 Feb 2023 04:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में खूनी संघर्ष : दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में सरसावा क्षेत्र के रायपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध सरसावा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सरसावा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार देर रात राजपूत बिरादरी के दो पक्षों में किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों चले। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के बंटी उर्फ अमरजीत, विकास उर्फ काला व संजीव राणा और दूसरे पक्ष के आकाश व विशु चोटिल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो

विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरसावा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बताया गया कि एक पक्ष के अवनीश पुत्र महिपाल की ओर से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष के आकाश की तरफ से 12 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई।

यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राम संजीवन यादव ने कहा कि एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें