मातम में बदली शादी की खुशियां
अनिल ने बताया कि 23 जून को सुशील के बेटे अजय कुमार की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी मितलेश, दो बेटी राखी, डोली और एक बेटा अजय छोड़ गए। सुशील सहारनपुर की एक प्राइवेट फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करते थे।
अस्पताल में नहीं की कोरोना की जांच
भाई अनिल कुमार ने बताया कि 23 मार्च को सुशील को बुखार होने पर सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच नहीं कराई। उसके एक्स-रे करा कर उसे टीबी वार्ड में भर्ती कर दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे 24 मार्च को रेफर कर दिया। यदि जिला अस्पताल में ही कोरोना की जांच हो जाती तो समय पर उचित उपचार मिलने से शायद सुशील को बचाया जा सकता था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: फौजी समेत पांच की मौत से गांवों में छाया मातम, एक साथ जलीं तीन चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कोरोना संक्रमित की म़ृत्यु होने की अभी जानकारी नहीं मिली है। फिर भी ऋषिकेश एम्स से जानकारी हासिल कर रहे है। मरीज की केस हिस्ट्री की भी जांच करेंगे। गांव में टीम भेजकर उसके संपर्क में आए लोगों की जांच कराएंगे।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी