फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने को जलाया चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Apr 2023 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। यहीं नहीं पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी जलाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव मंशापुरा में श्मशान घाट के पास हत्या कर एक युवक का शव फेंक दिया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने को केरोसिन डालकर युवक चेहरा भी जलाया दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मंशापुर में श्मशान घाट के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक जला हुआ शव पड़ा देखा। युवक का चेहरा और सीना जला हुआ था। सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: Riots: आखिर क्या था मलियाना नरसंहार, जिसने हिलाकर रख दिया था पूरा देश, आग के हवाले किए 106 मकान, पीड़ित बोले..

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया है और पहचान छिपाने को उसका चेहरा जलाया गया है। युवक आसमानी रंग की शर्ट और नीली जींस पहने हुए हैं। उसकी उम्र 32 वर्ष के करीब लग रही है। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गला दबाकर की गई हत्या
युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इससे साफ है कि पहले गला दबाकर युवक की हत्या की गई। इसके बाद उसके चेहरे जलाया गया। जांच में सामने आया कि युवक का चेहरा जलाने में मिट्टी  तेल का प्रयोग किया गया है।

मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें