फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सौतेले पिता ने बेटियों-नाती से किया दुष्कर्म, दो हुईं गर्भवती, तीसरी ने की आत्महत्या, चौथी बोली..

Wed, 13 Nov 2024 09:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं हिंदू विश्व अखाड़ा परिषद ने सख्त कानूनी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सौतेले पिता ने अपनी दो बेटियों को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद नाती से भी दुष्कर्म किया। एक बेटी और नाती गर्भवती हो गईं, तो नाती ने आत्महत्या कर ली। अब आरोपी अपनी छोटी नाती के साथ भी दुष्कर्म करना चाहता है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति से कई साल पहले अलगाव हो गया था, जिसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। उसकी मां की मौत हो चुकी है। यहां सौतेले पिता ने कई साल तक उसके और उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। समाज के डर और बेटियों के सिर से छत छिनने की धमकी पर वह सबकुछ चुपचाप झेलती रही। इसके बाद सौतेले पिता ने उसकी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बहन और बड़ी बेटी गर्भवती हो गईं। तंग आकर बड़ी बेटी ने चार साल पहले आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

हैवान बना सौतेला पिता अब उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा है। चार माह पूर्व छोटी बेटी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ये आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। 
वहीं, हिंदू विश्व अखाड़ा परिषद से पंडित निपुण भारद्वाज ने मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें