उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सिपाही की बीमारी के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगोह मार्ग स्थित गांव सरगथल निवासी बालकराम का पुत्र रजत कटारिया सेना में सिपाही था। उसकी तैनाती महाराष्ट्र के पुणे में थी। एक दिन पूर्व बीमारी के चलते उसका निधन हो गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम सात बजे सैनिको का दल पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचा। इस दौरान मौके पर जमा लोगों ने सैनिक को सम्मान और परिवार सहायता दिलाने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। सैनिक रजत के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।