उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोर्ट रोड पर पोस्ट ऑफिस में लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान अटैची में कुछ फाइलें और फोल्डर रखे मिले। बाद में पता चला कि यह अटैची नगर निगम के इंजीनियर के थे।
शनिवार की दोपहर जीपीओ रोड पर डाकघर के पास सड़क पर लावारिस हालत में एक अटैची देखा। लोगों ने अटैची में विस्फोटक सामग्री हो की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी।
पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों के आवागमन को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड को मौके पर बुलवाया गया। टीम ने जांच के बाद अटैची खोलकर देखी तो उसमें सरकारी विभाग के अधिकारी के विभाग से संबंधित दस्तावेज मिले।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अटैची नगर निगम के इंजीनियर पीके सिंह की थी। कोर्ट रोड से जाते समय उनकी अटैची गिर गई थी। अटैची को इंजीनियर पीके सिंह को सौंप दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/