फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़े स्कूटी सवार, किशोर की मौत, साथी गंभीर

Mon, 06 Nov 2023 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। गंभीर घायल को सहारनपुर जिला अस्पताल से जौली ग्रांट रैफर किया गया है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट में किशोर की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार दो किशोर पीछे से जा टकराए। दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव हरोड़ा निवासी मुकीम (16) पुत्र रमजानी व अयान (15) पुत्र महबूब अपनी स्कूटी से किसी कार्य के लिए सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गागलहेड़ी आ रहे थे। जैसे ही ये देहरादून रोड पर शिवालिक ढाबे के निकट सब्जी मंडी के सामने पहुंचे तो सड़क किनारे खडे ट्रक में पीछे से जा टकराए।

दुर्घटना में मुकीम की मौके पर ही मौत हो गई ज़बकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अयान को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जौली ग्रांट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों किशोरों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगा होता तो मुकीम की जान बच सकती थी। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि मुकीम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें