फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों हैं स्वस्थ

Wed, 19 Apr 2023 08:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। बताया गया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा सतलुज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार महिला ने रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया है। रेलवे मेडिकल टीम ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस दौरान ट्रेन कुछ देर तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी रही। इसी ट्रेन से महिला अपने नवजात बेटे के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह धनबाद से फिरोजपुर जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-1 में अकेली यात्रा कर रही बिहार के अकबरपुर निवासी शालू पत्नी करण को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आरपीएफ के वरिष्ठ उप निरीक्षक साजिद हसन ने सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल को ट्रेन में महिला के प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद मंडल चिकित्सालय से टीम स्टेशन पर आ गई।

यह भी पढ़ें: UP: सपा जिलाध्यक्ष के बयान से मची खलबली, दिलाई राज्यसभा की याद, गठबंधन में बढ़ी दरार, जानें क्या है माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन सुबह 6:51 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। मेडिकल स्टाफ और आरपीएफ महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर आसपास की सीटों को खाली कराकर पर्दों से कवर किया। ट्रेन के कोच में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। शालू ने बेटे को जन्म दिया। स्वास्थ्य जांच में जच्चा-बच्चा स्वस्थ मिले।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: सपा ने साफ की तस्वीर, इन दो सीटों पर नहीं लड़ेगी चुनाव, रालोद का करेगी समर्थन

महिला को अतिरिक्त मेडिकल सहायता के लिए सहारनपुर में उतरने के लिए कहा गया, लेकिन महिला ने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रही है। अब वह जालंधर ही उतरेगी। आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों पूर्णरूप से स्वस्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें