फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जिदंगी और मौत से जूझ रहे सद्दाम ने भी दम तोड़ा, अज्ञात 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के लखनाैती निवासी युवक की रायपुर के अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। उसके शव को गुरुवार को गांव लाकर सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिदंगी और मौत से जूझ रहे सहारनपुर के गांव लखनौती निवासी दूसरे युवक की भी झारखंड के रायपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजन ने वहां के स्थानीय थाने में 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के शव को गांव लाकर सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि कि कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती के निवासी सुहैब ने रायपुर के स्थानीय थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में गांव के मोहल्ला कुरैशियान निवासी उसका मौसेरा भाई सद्दाम (23) पुत्र नौशाद और इसी मोहल्ला निवासी ट्रक चालक चांद पुत्र नौशाद के साथ पड़ोसी जनपद शामली के गांव बनत निवासी गुड्डू के भैंसे ट्रक से ढुलाई का काम करते थे।

विज्ञापन

7 जून को सुबह करीब 3 बजे तीनों ही रायपुर से उड़ीसा जा रहे थे। जैसे ही ये लोग रास्ते में पड़ने वाले आरंग नगर की नदी के पुल पर पहुंचे तो यहां15 -16 अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी इनके ट्रक के आगे और दूसरी गाड़ी पीछे अड़ा दी। 

ट्रक रुकते ही उक्त लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था। इसमें घायल चांद और गुडडू की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि रायपुर के निजी अस्पताल में 12 दिनों से उपचाराधीन सददाम की भी मौत हो गई। 

देर शाम शव को गांव लाकर बेहद गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सददाम अभी अविवाहित था और वह तीन भाइयों में मंझला था। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें