फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 11 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूटान में आयोजित इंटरनेशनल इंडो-भूटान जोमासर प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। सहारनपुर लौटने पर सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। तीन से पांच अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भूटान और भारत के खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की थी।
विज्ञापन


सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग में 30 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक, 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित पहावा ने रजत पदक, 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में सुधा ने रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के सहारनपुर आगमन पर सांसद आवास पर उनका स्वागत किया गया।

सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर जोमासर संघ के सचिव पंकज कुमार, पूजा तोमर, बसंत उपाध्याय, आदेश कुमार, गोपाल बाबरा, सरिता, राकिब अली, अरविंद सिंह, बालेंद्र सिंह राठी, मनोज गहलोत, रविंद्र कुमार, प्रदीप, सोनित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें