फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लोगों ने किया नामांकन

Sun, 11 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चौथे चरण में होने वाले मतदान के नामांकन का शनिवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन को वार्ड नंबर 16 से 24 तक कुल 36 लोगों ने नामांकन किया। दो दिनों में कुल 151 नामांकन हुए। 
विज्ञापन


नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को वार्ड नंबर 16 पर सुरेश कुमार, मनोज कुमार, कर्म सिंह, सुमन, रकम सिंह और सोमदत्त ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 17 पर नीरज, नरेश, राकेश राणा, संजय, नवाब अली और ईश्वर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 18 पर देवेंद्र, संजीव कुमार, राजकुमार, राजू और बालेश कुमार ने पर्चा भरा।

वार्ड नंबर 19 पर राजेंद्र ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 20 पर पूजा देवी, खरिहाना, रुकमेश देवी ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर 21 पर हाशिम, राजेश सैनी, इनाम, खुर्शीदा, मोहसिन और नदीम ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर 22 पर मुकेश, वंदना, पूजा सेठी, सुभान, सुंदरी विश्वकर्मा, सलमा और वासिदा ने नामांकन किया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 23 पर शनिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। 24 नंबर वार्ड पर ममता और मूर्ति ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन शुक्रवार को 115 लोगों ने नामांकन किया था।

इस प्रकार वार्ड नंबर 16 से 24 पर यानी नौ वार्डों पर कुल 151 लोगों ने नामांकन किया है। 14 और 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 अक्टूबर को नाम  वापसी होगी। इसी दिन तीन बजे के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित  किए जाएंगे। मतदान 29 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें