घिरने के बाद पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, बाइक फिसलने के बाद खुद को घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान इंतजार उर्फ काका उर्फ इंसार पुत्र फुरकान निवासी सोनचिड़ा, थाना नागल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। इसके अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए नानौता सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।
एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि इंतजार थाना बड़गांव के मुकदमा अपराध संख्या 210/2026 में गोवध अधिनियम के तहत वांछित था। उसके खिलाफ गैंगस्टर, एनडीपीएस, गोकशी, शस्त्र अधिनियम और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह 25 हजार रुपये का इनामी था।
फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।