फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी दबोचा, एक घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Fri, 27 Mar 2026 10:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी हरदयाल गिरफ्तार हुआ। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
सहारनपुर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ सामना
सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम जनता रोड पुवांरका के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल
पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो दोनों ढमोला नदी की ओर भाग निकले। गांव खुर्द के जंगल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फिर से जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदयाल निवासी रवासौली थाना बेहट के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले देवेंद्र नगर में परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट की घटना में वांछित था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस, 8150 रुपये नकद, पीली व सफेद धातु के आभूषण और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट और चोरी समेत करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें