फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ज्वांइन कर सहारनपुर लौटे महावीर राणा का स्वागत

Thu, 29 Sep 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए विधायक महावीर राणा और पूर्व सांसद जगदीश राणा का रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेहट विधानसभा के विधायक महावीर सिंह राणा के भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद  उनके गृह जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जमकर नारे लगाए। महावीर राणा ने महाराजा अग्रसेन, शहीद भगत सिंह, सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।        
विज्ञापन


विधायक महावीर राणा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व में विश्वास रखते हुए क्षेत्र और जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए परस्पर भाईचारे के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि जनपद औद्योगिक विकास के लिए विशेष रूप से घाड़ क्षेत्र के लिए फूड प्रोसेसिंग और प्लाई आधारित उद्योग लगाने के लिए संघर्षशील हैं। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और रीतियों में विश्वास रखते हुए उन्हें घर घर पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश राणा, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार राणा, मुल्कीराज सैनी, सुशील राणा, दिग्विजय सिंह चौहान, मनोज प्रजापति, मोहकम, तेजवीर सिंह, यशपाल सिंह, विकास कांबोज, प्रदीप जैतपुर, धर्मपाल कश्यप, सतपाल, मंजीत चौधरी, अमित त्यागी, योगेश कुमार, राजू,  कुलदीप सिंह, अनिल ठाकुर, सिद्धार्थ चौहान मौजूद रहे।

महावीर के समर्थकों ने मनाई खुशी
छुटमलपुर में बेहट विधायक महावीर सिंह राणा के भाजपाई होने से उनके समर्थकों में उत्साह है। मंगलवार को कसबे में अंकित कांबोज के प्रतिष्ठान पर समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। शेरपुर के प्रधान अनुज कांबोज, खुर्रमपुर के प्रधान सुखपाल कांबोज और जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा ने कहा कि विधायक के भाजपा में आने से क्षेत्र में पार्टी को नई ताकत मिली है।

जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी और डायरेक्टर राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। अन्य दल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे हैं।  सचिन कांबोज, चौधरी कविराज, ऋषिपाल कांबोज, सतीश राठौर, आशीष कांबोज, चारु कांबोज, दीपक कांबोज, विकास गुप्ता, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें