फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप मिस्टर सहारनपुर और विकास मिस्टर मसल्समैन बने

Thu, 29 Sep 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सम्मानित होते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार की रात सांस्कृतिक पंडाल में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सहारनपुर के साथ ही देहरादून, हरिद्वार के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कड़ी स्पर्धा के बाद संदीप मिस्टर सहारनपुर और विकास मिस्टर मसल्समैन बने। प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में फैसल पहले, अर्जुन दूसरे तथा सलमान तीसरे स्थान पर रहे। 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन जाटव ने पहला, विजय ने दूसरा और राशिद ने तीसरा स्थान पाया।

60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप पहले, आदिल दूसरे और अंबरीश तीसरे स्थान पर रहे। 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में विक्की ने पहला, अंकित ने दूसरा और अंबरीश ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में रिक्की जाटव पहले, फरीद दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। 75 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में सुगंत ने पहला, बिलाल ने दूसरा और जाफर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

संदीप मिस्टर सहारनपुर और विकास मिस्टर मसल्समैन बने। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता सरफराज खान, हाजी तसलीम कुरैशी, चौधरी नीरपाल और इसरार चौधरी आदि ने किया। 
विज्ञापन


इस दौरान असद नफीस, अहसान अहमद, अकरम अजीज, सुरेश कुमार, डॉ. जाफर आलम, अनुराग मलिक, राशिद अंसारी, मनोज बिरला, अनुज अरोड़ा आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें