फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: करोड़पति बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षक से ठगे 55.72 लाख, जानें कैसे लालच देकर फंसाया

Tue, 30 Sep 2025 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Cyber Crime: सेवानिवृत्त शिक्षक नोमाद अहमद से साइबर ठगों ने फेसबुक लालच देकर ठगी की।अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। साइबर क्राइम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक नोमाद अहमद को करोड़पति बनने का सपना दिखाकर 55.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुई। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के चौक बाजदाराज निवासी नोमाद अहमद ने बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं। फेसबुक और यू-ट्यूब पर उन्हें इनफोसिस चेयरमैन नारायण मूर्ति और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण दिखाए गए। 
 

वीडियो में एक एआई प्लेटफार्म का हवाला दिया गया, जिसमें बताया गया कि इस पर निवेश करने से कम समय में बड़ा मुनाफा होता है। इसके बाद पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने इस प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। उन्हें Fexcapital.com का ट्रेडिंग सदस्य बना दिया। कंपनी की तरफ से बार-बार रकम डालने को कहा गया।
 

पीड़ित ने किस्तों में रकम जमा की। कुछ समय बाद पता चला कि यह पूरा प्लेटफॉर्म फर्जी है। रुपये सीधे साइबर ठगों के खाते में जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक खाते से कई किस्तों में ट्रांजक्शन की। इसी दौरान डेबिट कार्ड से 89,689.13 रुपये की कई किस्तों में भुगतान किया। 
 
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 15 अप्रैल 2025 को पांच लाख रुपये का आरटीजीएस, 23 अप्रैल 2025 को 20 लाख रुपये एसटीएस ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर किए। इस तरह 55.72 लाख रुपये की ठगी हुई। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच निरीक्षक प्रमोद कुमार करेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें