फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: महमूद मदनी बोले- 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन पर कार्रवाई गलत, इस्लाम को मानने वालों से कर दी ये अपील

Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि हम मोहम्मद साहब के नाम पर कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश सरकार सिर्फ पोस्टर दिखाने पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की निंदा करते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह सरासर अन्याय और चिंताजनक है।
विज्ञापन

 

मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बिना हमारा सब कुछ अधूरा है, उन्हें प्यार करके ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है। मुसलमान मोहम्मद साहब के नाम पर किसी भी तरह की कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटता। 
 

मौलाना मदनी ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस्लाम के मानने वालों की असल जिम्मेदारी यह है कि वह मोहम्मद साहब को अपने जीवन का आदर्श और मार्गदर्शक बनाएं और उनके व्यक्तित्व को किसी भी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए, यह मोहम्मद साहब के सम्मान और पवित्रता के लिए भी जरूरी है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से जनभावनाओं और धार्मिक पेशवाओं का सम्मान करने की मांग की। साथ ही कहा कि केवल नारों और पोस्टरों के आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डालना अन्यायपूर्ण कृत्य है, जिससे बचा जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें