सबसे ज्यादा जिला अस्पताल में खप रहीं गोलियां
एसबीडी जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें 300 से 400 मरीज बुखार के शामिल होते हैं। मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से यहां महीने में दो बार पैरासिटामोल की सप्लाई होती है। 3.50 लाख पैरासिटामोल की गोलियां ढाई महीने में आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
कहां कितनी सप्लाई हुई पैरासिटामोल
राजकीय मेडिकल कॉलेज 50 हजार
एसबीडी जिला अस्पताल 3.50 लाख
टीबी अस्पताल 30 हजार
महिला अस्पताल 15 हजार
सीएचसी-पीएचसी 9,40,650
मौसम में बदलाव आने से बुखार का प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले ढाई माह में अन्य दिनों की तुलना में मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से पैरासिटामोल गोलियों की अधिक डिमांड रही है। यहां से 15.83 लाख पैरासिटामोल की गोलियां मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई है।
- निर्भय जैन, इंचार्ज, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड