फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण में 14वें स्थान से 55वें पर पहुंचा सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण में सहारनपुर की रैंक कुछ माह से लगातार गिर रही है। पहले जहां सहारनपुर प्रदेश में 14वें स्थान पर चल रहा था, वहीं अब फिसलकर 55वें स्थान पर पहुंच गया है। गिरावट को लेकर शासन स्तर से फटकार भी लग चुकी है। जिला प्रशासन के स्तर से अब लगातार टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 25,26,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक मात्र 43 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन की दोनों खुराक लगी हैं। जिले के 20,20,914 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक केवल पहली ही खुराक ली है, जबकि 11,08,823 लोग ऐसे हैं, जो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। खास बात यह है कि जब टीकाकरण शुरू हुआ था तो सहारनपुर में लोगों ने बढ़ चढ़कर टीका लगवाया था। सहारनपुर प्रदेश में 14वें स्थान पर चल रहा था, जिसकी सराहना भी हुई थी। उस समय प्रतिदिन लक्षित संख्या के सापेक्ष 80 फीसदी से भी अधिक टीकाकरण हो रहा था, लेकिन अब यह टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 28 से 30 फीसदी ही रह गया है। वर्तमान में जिला टीकाकरण में 55वें स्थान पर पहुंच गया है। इसे लेकर अधिकारी चिंतित हैं। चिंता की एक वजह शासन स्तर से टीकाकरण की मॉनिटरिंग होना भी है। टीकाकरण में गिरावट होने की वजह से शासन स्तर से फटकार भी लग चुकी है। इसके बाद से जिला प्रशासन के स्तर से भी प्रतिदिन टीकाकरण की मॉनिटरिंग हो रही है। जिला अधिकारी अखिलेश सिंह अन्य विभागों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को भी टीकाकरण बढ़ाने के लिए अपने स्तर से छूटे हुए लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दे चुके हैं।
------
प्रदेश में 89 फीसदी, सहारनपुर में 43 फीसदी
प्रदेश भर में अभी तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लक्षित लोगों के सापेक्ष 89 फीसदी टीकाकरण पूर्ण हो चुका है, जबकि सहारनपुर में स्थानीय स्तर पर लक्षित 25,26,000 लोगों के मुकाबले मात्र 43 फीसदी ही टीकाकरण पूर्ण हुआ है, जिसे लेकर अधिकारियों का चिंतित होना जायज है।
विज्ञापन

------
नगर निगम स्तर से हो रहे प्रयास
नगर निगम के स्तर से भी टीकाकरण बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन कॉलोनियों में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कम है। वहां के पार्षदों और गण्यमान्य लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
------
कोविड टीकाकरण के शुरूआत में बूम आया। हमने प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष 85 फीसदी तक टीके लगाए। कई दिन तक सहारनपुर प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा, लेकिन बीते कुछ समय से टीकाकरण में कमी आई है। फिलहाल हम प्रदेश में 55वें स्थान पर हैं। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी के स्तर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें