फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: राखी का अंतिम संस्कार, एक भाई गया जेल, दूसरे की तलाश; प्रेमी लवकुश और उसका परिवार गांव से लापता

Wed, 25 Mar 2026 08:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव रामखेड़ी निवासी राखी दूसरी बिरादरी के लवकुश के साथ चली गई थी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गई थी। फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल कराने के लिए लाई पुलिस के सामने ही भाई मोंटी और रवि ने उसे गोलियां मार दीं। 
विज्ञापन
जेल भेजा गया हत्यारोपी भाई मोंटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीएचसी पर पुलिस कस्टडी में बहन राखी को गोली मारने वाले आरोपी मोंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि दूसरा आरोपी रवि अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोंटी ने स्वीकार किया कि बहन को काफी समझाया गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसलिए गुस्से में आकर उसे गोली मार दी थी। उधर, ऋषिकेश एम्स से पोस्टमार्टम के बाद मिले राखी के शव को परिजन गांव नहीं लाए। बुधवार देर शाम हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 

गांव रामखेड़ी निवासी राखी दूसरी बिरादरी के युवक लवकुश के साथ चली गई थी। परिजनों ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 23 मार्च को राखी अकेले थाने पहुंची थी। वहां परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी थी और प्रेमी संग ही जाने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस उसका मेडिकल कराने सीएचसी फतेहपुर ले गई थी। वहां उस पर भाई मोंटी ने पिस्टल से गोलियां बरसा दी थी। 
 

30 घंटे तक एम्स में मौत के बीच जूझने के बाद आखिर उसने दम तोड़ दिया था। इसी मोंटी ने वीडियो जारी कर बहन को गोली मारने की जिम्मेदारी अकेले लेते हुए सरेंडर करने की बात कही थी। इसके बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने मोंटी को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया। पूछताछ में मोंटी ने बताया कि पिस्टल उसके पास दो साल से था और यह अवैध है। उसने इसे एक युवक से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी मोंटी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 

अंतिम संस्कार में पिता सहित 15 लोग हुए शामिल, पुलिस भी रही मौजूद
राखी के अंतिम संस्कार में परिवार से पिता के अलावा ग्राम प्रधान सहित करीब 15 लोग शामिल हुए। थाने के एसआई मशकूर त्यागी, महिला दरोगा मिथलेश राठौर और पुलिसकर्मी एम्स से लेकर हरिद्वार तक राखी के शव के साथ रहे। पुलिस टीम अंतिम संस्कार के बाद ही लौटी। राखी की मौत के बाद भी उसके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। उसके परिवार वाले भी किसी से नहीं मिल रहे हैं और ना ही उनके यहां कोई आ जा रहा है। 
 

राखी के प्रेमी युवक लवकुश और उसके चचेरे भाई अभी भी गायब चल रहे हैं। उनके परिवार के लोग तो दिखाई दिए। पुलिस भी गांव में लगातार गश्त कर रही है। चर्चा है कि राखी ने लवकुश से शादी कर ली थी। हालांकि पुलिस ऐसे किसी जानकारी से इंकार कर रही है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
हत्याकांड में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। मोंटी ने जिस युवक से पिस्टल लिया था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार चल रहे आरोपी दूसरे भाई रवि को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें